
Ukraine Soldier Wedding Video: रूस के हमले के बीच यूक्रेनी सैनिकों ने यूनिफॉर्म में ही रचाई शादी, देखें
AajTak
Russia-Ukraine War: यू्क्रेन में जारी जंग के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो रूस क्या किसी भी हमलावर को सोचने पर मजबूर कर देगा. दरअसल रूस के हमले के बीच यूक्रेनी सैनिकों ने यूनिफॉर्म में ही शादी रचाई और जंग के बीच सामने आया ये वीडियो कुछ समय के लिए ही सही लेकिन लोगों के दिल को सूकुन जरूर पहुंचा रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है. यूक्रेनी सैनिकों के इस शादी के वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. दरअसल रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान मिसाइलों और बम की आवाजों के बीच यूक्रेनी सैनिक लेसिया और वेलेरी शादी के बंधन में बध गए. सेना के पादरी ने इनकी शादी करवाई. लेसिया और वेलेरी दोनों यूक्रेन की 112 ब्रिगेड के फाइटर्स हैं. इस शादी की खास बात यह रही कि ये शादी आम शादियों की तरह नहीं थी. दूल्हा और दुल्हन दोनों अपनी-अपनी यूनिफॉर्म में ही शादी के बंधन में बंध गए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









