
Ukraine-Russia War: चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में बिजली आपूर्ति करने वाला ग्रिड क्षतिग्रस्त, हो सकता है ये खतरा
ABP News
Ukraine-Russia War: चेर्नोबिल को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन के नुकसान का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पिछले सप्ताह से यह स्थल रूसी सैनिकों के नियंत्रण में है.
ल्वीव(यूक्रेन): यूक्रेन के बंद पड़े चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में बिजली आपूर्ति करने वाला ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गया है और आपातकालीन जेनरेटर के जरिए बिजली की आपूर्ति की गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में ही दुनिया की सबसे भीषण परमाणु त्रासदी हुई थी. सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि बिजली गुल होने से परमाणु संयंत्र की कूलिंग सामग्री को खतरा हो सकता है. चेर्नोबिल को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन के नुकसान का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पिछले सप्ताह से यह स्थल रूसी सैनिकों के नियंत्रण में है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












