
Ukraine से लौटी बेटी से मां ने पूछा, भाई कैसे छूट गया... उसे कहां छोड़ आई?
AajTak
यूक्रेन में रूस की बमबारी के बीच दोनों भाई-बहन स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने वाले थे, तभी स्टेशन के बाहर बम धमाके होने लगे. इस वजह से स्टेशन पर एकदम भगदड़ मच गई. इसी भगदड़ में दोनों भाई-बहन बिछड़ गए.
Kanpur News: यूपी के कानपुर में बेटी के युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटने पर भी एक मां की खुशी अधूरी रह गई. बेटी के पहुंचने पर मां ने उसे गले लगाया. उनके चेहरे पर बेटी के लौटने की खुशी थी, लेकिन आंखों में बेटे के यूक्रेन में ही छूटने का गम भी था. उन्होंने रुंधे गले से बेटी से अपने बेटे को लेकर पूछा कि तुम तो आ गई बेटी, भाई कहां छोड़ आई. उसको साथ क्यों नहीं लाई. भाई कैसे छूट गया. ये सवाल पूछते-पूछते उस मां की आंखें आसूंओं से भर आईं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










