
UK एक्सपर्ट का दावा, भारत से फैले कोरोना के B1.617.2 वैरिएंट पर वैक्सीन भी प्रभावी नहीं
AajTak
कोरोना के B1.617.2 वैरिएंट के मामलों की संख्या यूके में एक हफ्ते के भीतर दोगुनी हो गई है. ऐसे में देश के जिन हिस्सों में वायरस का यह वैरिएंट तेजी से फैलने लगा है, वहां जांच और टीकाकरण में तेजी लाई जा रही है.
ब्रिटेन (यूके) में कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके (वैक्सीन) वायरस के B1.617.2 वैरिएंट को फैलने से रोकने में 'कम प्रभावी' है. ब्रिटेन के एक प्रमुख वैज्ञानिक जो यूके के टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा हैं, ने शनिवार को यह दावा किया. कोरोना का B1.617.2 वैरिएंट भारत में पहली बार पाया गया था और कुछ लोग इसे भारतीय वैरिएंट भी कह रहे हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोरोना के B1.617.2 वैरिएंट के मामलों की संख्या यूके में एक हफ्ते के भीतर दोगुनी हो गई है. ऐसे में देश के जिन हिस्सों में वायरस का यह वैरिएंट तेजी से फैलने लगा है, वहां जांच और टीकाकरण में तेजी लाई जा रही है. B1.617.2 वैरिएंट सबसे पहले भारत के महाराष्ट्र में मिला था.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









