
UGC ने बढ़ाई JRF समेत इन फेलोशिप की राशि, अब हर महीने मिलेंगे इतने पैसे, यहां देखें पूरी लिस्ट
AajTak
UGC Fellowship Revised amounts: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएफ) और पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप की राशि बढ़ाने का फैसला किया है. फेलोशिप की संशोधित दरें 1 जनवरी, 2023 से लागू होंगी. इससे करीब 31,000 छात्रों को फायदा होगा.
UGC Fellowship Revised amounts: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने साइंस, ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF), सीनियर रिसर्च फेलोशिप, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप, डॉ डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप (डीएसकेपीडीएफ) और महिलाओं के लिए पोस्ट- डॉक्टरेट फेलोशिप की राशि को संशोधित किया गया है. यूजीसी के एक बयान में कहा गया है कि नामित यूजीसी योजनाओं में फेलोशिप की बढ़ी हुई दरें केवल मौजूदा लाभार्थियों पर लागू होंगी.
यूजीसी की 20 सितंबर को आयोजित 572वीं बैठक में फेलोशिप (UGC Fellowship) की संशोधित दरों पर विचार-विमर्श के बाद मंजूरी दी गई. नई फेलोशिप राशि के बारे में अधिक जानकारी यहां दी गई है-
साइंस, ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस में जेआरएफ पिछली राशि (प्रतिमाह): 2 वर्षों के लिए 31,000 रुपये. नई राशि (प्रतिमाह): 2 वर्षों के लिए 37,000 रुपये प्रतिमाह.
साइंस, ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस में एसआरएफ पिछली राशि (प्रतिमाह): शेष कार्यकाल के लिए 35,000 रुपये प्रतिमाह. नई राशि (प्रतिमाह): शेष अवधि के लिए 42,000 रुपये प्रतिमाह.
सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप पिछली राशि (प्रतिमाह): 2 वर्षों के लिए 31,000 रुपये प्रतिमाह. नई राशि (प्रतिमाह): 2 वर्षों के लिए 37,000 रुपये प्रतिमाह.
डॉ. डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप हायर पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप-

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











