
UGC ने इन 32 यूनिवर्सिटी को बताया फर्जी, आप तो नहीं ले रहे एडमिशन? देखें लिस्ट
AajTak
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पूरे भारत में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है और चेतावनी दी है कि इनकी डिग्री नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए मान्य नहीं होगी/ सूची में दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी संस्थान पाए गए हैं. छात्रों को एडमिशन से पहले संस्थानों की मान्यता जांचने की सलाह दी गई है.
देश में फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पूरे भारत में 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है. आयोग ने साफ कहा है कि इन संस्थानों से मिलने वाली डिग्री न नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही आगे की पढ़ाई के लिए.UGC ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर जांच लें. आयोग के अनुसार, इन संस्थानों को न केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार से मान्यता मिली है.
फर्जी डिग्री की कोई मान्यता नहीं UGC ने बताया कि UGC Act की धारा 2(एफ) और 3 के तहत सिर्फ मान्यता प्राप्त संस्थान ही डिग्री देने के अधिकार रखते हैं. ऐसे में इन फर्जी विश्वविद्यालयों से मिलने वाली डिग्री की कोई कानूनी वैधता नहीं है.
दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय UGC की सूची के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान फर्जी पाए गए हैं। बाकी राज्यों में भी कुछ संस्थान बिना मान्यता के चल रहे हैं.
राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या
दिल्ली — 12 उत्तर प्रदेश — 4 आंध्र प्रदेश — 2 कर्नाटक — 2 केरल — 2 महाराष्ट्र — 2 पुडुचेरी — 2 पश्चिम बंगाल — 2 अरुणाचल प्रदेश — 1 हरियाणा — 1 झारखंड — 1 राजस्थान — 1
छात्रों को दी गई खास सलाह UGC ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता की जानकारी जरूर जांचें. फर्जी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से छात्रों का समय, पैसा और करियर तीनों खराब हो सकते हैं. देश में उच्च शिक्षा के बढ़ते दायरे के बीच कई संस्थान बिना मान्यता के विश्वविद्यालय बनकर काम कर रहे हैं. ऐसे में छात्रों को सतर्क रहने और सही जानकारी लेकर ही दाखिला लेने की सलाह दी गई है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











