
Udaipur Murder case: कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में JNU कैंपस में उठी आवाज, छात्रों का शांति मार्च
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के बाद हर कोई सन्न है. कन्हैयालाल के समर्थन में जेएनयू कैंपस में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. जेएनयू में एबीवीपी ने शांति मार्च निकाला.
दिल्ली के जेएनयू कैंपस में उदयपुर के कन्हैयालाल की निर्मम हत्या की हर किसी ने निंदा की है. इस कड़ी में एबीवीपी ने बुधवार को शांति मार्च निकाला. छात्रों ने कन्हैयालाल को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. छात्र संगठन ने कहा कि इस घटना के बाद गहलोत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. कन्हैयालाल की हत्या के जिम्मेदार सिर्फ दो लोग नहीं हैं, जिन्होंने उन्हें मारा, बल्कि राजस्थान सरकार का पूरा सिस्टम है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
इस दौरान एबीवीपी के छात्रों ने साबरमती हॉस्टल के सामने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की. पहली बार JNU में संस्कृत में नारेबाजी हुई. इस दौरान छात्रों ने गहलोत सरकार के इस्तीफे की मांग की. कन्हैयालाल को इंसाफ दिलाने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया. साथ ही इस घटना के जिम्मेदार सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई. साबरमती हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन के बाद इन छात्रों ने कैंडल मार्च किया. कन्हैयालाल की तस्वीर पर फूल चढ़ाए गए. वहां उन्होंने मोमबत्ती जलाई और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन व्रत रखा.
एबीवीपी ने कहा कि इस पूरी घटना के बाद राजस्थान सरकार पूरी तरह विफल दिख रही है. राजस्थान में एक तरह से जानबूझकर हिंदुओं पर अटैक किया जा रहा है. एबीवीपी के छात्रों ने जेएनयू कैंपस में रहने वाले लेफ्ट समर्थक छात्रों के खिलाफ भी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच के हवाला देने वाले लोग आज कहां छिपे हैं? जब एक हिंदू की मौत हुई तो उसके साथ ऐसे लोग क्यों खड़े नहीं हैं? आम छात्र भी इस घटना को लेकर काफी आहत हैं. इधर, दिल्ली में बजरंग दल के 70 कार्यकर्ताओं को जंतर मंतर से अरेस्ट किया गया. ये लोग प्रशासन की अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.
क्या है पूरा मामला? बता दें, उदयपुर के धानमंडी थाना इलाके में मंगलवार दोपहर दो युवकों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने टेलर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या का दी थी. आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान पर आए थे. इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैयालाल की हत्या की है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








