
Udaipur: 10वीं के छात्र को मारा चाकू, अचानक बिगड़ा माहौल, कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ के बाद धारा 144 लागू
AajTak
उदयपुर में 10वीं क्लास के एक छात्र पर उसी के स्कूल के एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद अचानक शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. मौके पर पहुंचकर जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
राजस्थान के उदयपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. जहां 10वीं क्लास के एक छात्र पर उसी के स्कूल के एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद अचानक शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. उपद्रवियों ने कई कारों में आग लगाई हालत को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लगा दी है. यह घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई.
मौके पर पहुंचकर जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि चाकूबाजी में घायल हुए छात्र की स्थित बेहद नाजुक है, उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टर की एक टीम घायल छात्र की मॉनीटरिंग में लगी है. घटना के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
चाकूबाजी के बाद बिगड़ा माहौल
जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद समुदाय विशेष के छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू से वार करके घायल कर दिया. घायल बच्चे की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग इकट्ठे हुए हैं और हंगामा शुरू कर दिया. झगड़े की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जुटे हुए हैं. कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी
एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई जांच कर रही है. शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है. अश्विनी बाजार में भी कुछ गाड़ियों में आग लगाई गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










