
Twitter में आ रहा है Super Follow, यूजर्स कमा सकेंगे पैसे, ये है तरीका
AajTak
Twitter जल्द ही कुछ नए और दिलचस्प फीचर लाएगा. कंपनी के मुताबिक Super Follow फीचर के तहत यूजर्स एडिशनल कंटेंट के लिए चार्ज कर सकते हैं.
माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter कुछ नए फीचर्स लाने की तैयारी में है. इनमें सबसे खास ये है कि यूजर्स अपने फॉलोअर्स से एडिशनल कंटेंट ऐक्सेस करने के लिए पैसे मांग सकते हैं. पेड कंटेंट का कॉन्सेप्ट कई मायनों में अच्छा भी है. क्योंकि यहां यूजर खबरों या किसी खास कंटेंट के लिए पैसे देते हैं. पैसे देते हैं इस वजह से विज्ञापन का असर नहीं होता है. बहरहाल हम आपको ट्विटर के इस नए फीचर के बारे में बताते हैं. पहला फीचर पेमेंट से जुड़ा है जिसे Super Follow का नाम दिया गया है. दूसरा फीचर फेसबुक ग्रुप्स की तरह है. यानी आने वाले समय में ट्विटर पर भी टॉपिक के हिसाब से ग्रुप्स बना पाएंगे जहां उसी टॉपिक से जुड़े ट्वीट्स देखने को मिलेंगे.More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












