
Twitter ने कोरोना से जुड़ी जानकारी के लिए लॉन्च किया एडवांस्ड फिल्टर, ऐसे करें यूज
AajTak
Twitter ने सर्च फिल्टर आसान बनाने के लिए एडवांस सर्च फीचर को भारत में उपलब्ध करवाया है. डेस्कटॉप से यूजर्स Twitter के इस फीचर का यूज कर सकते हैं. इसकी मदद से यूजर्स किसी स्पेसिफिक डेट रेंज, लोगों को और बहुत कुछ सर्च कर सकते हैं.
Covid-19 के इस टाइम में Twitter पर लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं. इसमें हेल्थ सप्लाई से लेकर बेड तक के लिए लोग एक दूसरे से मदद मांग रहे हैं और कर रहे हैं. अगर आप ट्विटर पर हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाई को लेकर डेटा सर्च करना चाहते हैं तो आपका इससे जुड़े कीवर्ड्स सर्च करने होते हैं. Twitter ने इसे आसान बनाने के लिए एडवांस सर्च फीचर को भारत में उपलब्ध करवाया है. डेस्कटॉप से यूजर्स Twitter के इस फीचर का यूज कर सकते हैं. इसकी मदद से यूजर्स किसी स्पेसिफिक डेट रेंज, लोगों को और बहुत कुछ सर्च कर सकते हैं. Twitter एडवांस सर्च फिल्टर को यूज करने के लिए twitter.com को अपने डेस्कटॉप पर ओपन करें. इसमें अपर राइट टैब पर क्लिक करके Search filters पर जाएं. यहां पर एडवांस सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके अलावा आप चाहे तो सीधे twitter.com/search-advanced पर भी जा सकते हैं.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











