
Twitter के CEO पराग अग्रवाल ने दो बड़े अफसरों को निकाला, नई भर्ती पर भी लगाई रोक
AajTak
ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल ने कंज्यूमर प्रोडक्ट के जनरल मैनेजर Kayvon Beykpour और रेवेन्यू के जनरल मैनेजर Bruce Falck को हटा दिया है. पराग अग्रवाल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब एलॉन मस्क (Elon Musk) ट्विटर के नए मालिक बनने की ओर अग्रसर हैं.
ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल ने दो बड़े एग्जिक्यूटिव को कंपनी से बाहर निकाल दिया है. इसके बाद ट्विटर के कंज्यूमर प्रोडक्ट के जनरल मैनेजर Kayvon Beykpour और रेवेन्यू के जनरल मैनेजर Bruce Falck ने ट्विटर से अपने जाने की घोषणा की. बता दें कि एलॉन मस्क की बायआउट डील फिलहाल पूरी नहीं हुई है. मस्क ने पिछले महीने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर के डील की घोषणा की है.
कंपनी से निकाले जाने वाले Beykpour ट्विटर से पिछले 7 साल से जुड़े थे. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पराग अग्रवाल ने उन्हें कंपनी छोड़ने के लिए कहा क्योंकि वे टीम को अलग दिशा में ले जाना चाहते थे. उन्होंने ये भी कहा कि ट्विटर छोड़ने का फैसला मेरा नहीं था. पराग ने मुझे इसके लिए कहा. Beykpour ने ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी को उनके समर्थन के लिए थैंक्यू कहा.
वहीं, 5 साल तक ट्विटर के साथ रहे Falck ने भी एक ट्वीट कर कहा कि मैं उन सभी टीमों और पाटनरों को थैंक्यू, जिनके साथ मैंने पिछले 5 साल तक काम किया है. दोनों टॉप एक्जिक्यूटिव के जाने के बाद Jay Sullivan प्रोडक्ट के चीफ और रेवेन्यू के अंतरिम चीफ दोनों के रूप में पदभार संभालेंगे.
पराग ने नई भर्तियों पर भी लगाई रोक
द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के CEO ने आधिकारिक ईमेल में Kayvon Beykpour और Bruce Falck के कंपनी छोड़ने की घोषणा की. उसी ईमेल में अग्रवाल ने अधिकांश हायरिंग को रोकने का भी उल्लेख किया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल छंटनी की कोई योजना नहीं है.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है, अग्रवाल ने Kayvon Beykpour और Bruce Falck के जाने के कारणों विफलताओं को कारण बताया. ईमेल में ट्विटर के सीईओ ने लिखा (जैसा कि प्रकाशन द्वारा बताया गया है), “2020 में महामारी की शुरुआत में ऑडियंस और रेवेन्यू में बड़ी वृद्धि के लिए निवेश करने का निर्णय लिया गया था और एक कंपनी के रूप में हम इसे अचीव करने में असफल रहे.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






