
Twin Tower Demolition: 28 को नोएडा के आसमान में उड़ान नहीं भर सकेंगे विमान
AajTak
सुपरटेक का ट्विन टावर 28 अगस्त को ध्वस्त किया जाना है. ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर तैयारियों और बैठकों का दौर जारी है. नोएडा विकास प्राधिकरण ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से 28 अगस्त को नोएडा के आसमान से विमानों की उड़ान रोकने की मांग की थी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसे लेकर अपनी सहमति दे दी है.
नोएडा का चर्चित ट्विन टावर अब इतिहास बन जाएगा. नोएडा के सेक्टर 93 स्थित ट्विन टावर्स को गिराए जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए विस्फोटक लगाने समते तमाम तकनीकी काम पूरे किए जा चुके हैं. 28 अगस्त को नीयत समय पर विस्फोटकों में ब्लास्ट कर दिया जाएगा और महज 12 सेकंड में करीब 800 करोड़ की बहुमंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो जाएगी.
ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है. नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है तो वहीं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भी इसे लेकर बैठक की है. सीईओ की बैठक में ये निर्मय लिया गया कि ट्विन टावर गिराए जाने के दौरान विमान नोएडा के आसमान से उड़ान नहीं भर सकेंगे.
सीईओ की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि ट्विन टावर गिराए जाने के दौरान नोएडा शहर के आसपास से होकर हवाई जहाज नहीं उड़ सकेंगे. शुक्रवार को नोएडा अथॉरिटी की तरफ से यह जानकारी दी गई. ध्वस्तीकरण के बाद उड़ने वाली धूल को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी इसे लेकर अपनी सहमति दे दी है.
इस बैठक में नोएडा विकास प्राधिकरण के साथ ही यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीआरआई) और एडिफाइस इंजीनियरिंग के अधिकारी भी मौजूद रहे. इस बैठक में शामिल होने के लिए सुपरटेक के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे. नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ की ओर से आयोजित इस बैठक में ट्विन टावर के सुरक्षित ध्वस्तीकरण को लेकर चर्चा की गई.
जानकारी के मुताबिक नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ की ओर से आयोजित इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई. सुपरटेक ने एटीएस विलेज और सुपरटेक एमराल्ड फोर्ट सोसाइटी की स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है. 28 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर ट्विन टावर ध्वस्त किए जाएंगे.
लगाए जाएंगे एंटी स्मॉग गन

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










