
TVS Raider iGO: पल्सर इफेक्ट! टीवीएस ने लॉन्च की नई बाइक रेडर आईगो, ज्यादा माइलेज और टॉर्क का दावा
AajTak
TVS Raider iGO में कंपनी ने में “बूस्ट मोड” को शामिल किया गया है, जो iGO असिस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि नई बाइक अपने इस सेगमेंट में सबसे फास्ट 125 सीसी मोटरसाइकिल है. ये Bajaj Pulsar N125 का इफेक्ट ही है जो कंपनी ने रेडर के नए वेरिएंट को बाजार में उतारा है.
TVS Raider iGO Variant Launched: टीवीएस मोटर कंपनी ने फेस्टिव सीजन के मौके पर अपनी मशहूर बाइक TVS Raider के नए iGO वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. कंपनी ने इस बाइक को 10 लाख यूनिट्स सेल्स को सेलिब्रेट करने के लिए लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस बाइक की कीमत 98,389 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Pulsar N125 से मुकाबला:
125 सीसी सेग्मेंट में टीवीएस रेडर काफी मशहूर बाइक है. जिसका मुकाबला बाजार में होंडा शाइन, एसपी और बजाज पल्सर एन 125 जैसे मॉडलों से है. हाल ही में बजाज ऑटो ने भी अपनी नई Pulsar N125 को लॉन्च किया था. जिसकी शुरुआती कीमत 94,707 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. यानी पल्सर के मुकाबले टीवीएस रेडर का ये नया वेरिएंट तकरीबन 3,600 रुपये महंगा है.
Bajaj Pulsar N125 को हाल ही में लॉन्च किया गया है. कैसी है नई TVS Raider iGO:
नए वेरिएंट में “बूस्ट मोड” को शामिल किया गया है, जो iGO असिस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि नई बाइक अपने इस सेगमेंट में सबसे तेज़ 125 cc मोटरसाइकिल है. इस वेरिएंट में एक नार्डो ग्रे कलर ऑप्शन भी दिया जा रहा है. जो रेड कलर के अलॉय व्हील के साथ आता है. साथ ही इसमें 85 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स के साथ एक अपग्रेडेड रिवर्स LCD कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. जो मोटरसाइकिल की स्पोर्टी और प्रीमियम अपील को बढ़ाता है.
ज्यादा टॉर्क और माइलेज:

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










