
Train Shootout: गनप्वाइंट पर यात्री को पैंट्री कार ले जाकर चेतन ने मारी थी गोली, चश्मदीद बोला- कसाब की याद दिला दी
AajTak
जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में सोमवार को फायरिंग हुई थी. आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन ने अपने सीनियर ASI टीकाराम और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद वह ट्रेन से कूद गया था. हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में सोमवार को ASI और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन से पूछताछ जारी है. इसी बीच ट्रेन शूटआउट के चश्मदीद ने फायरिंग की घटना का आंखों देखा हाल बताया है. चश्मदीद का कहना है कि कॉन्स्टेबल चेतन ने मुंबई हमलों के दोषी आतंकी कसाब की याद दिला दी.
दरअसल, सोमवार को जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में फायरिंग हुई थी. आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन ने अपने सीनियर ASI टीकाराम और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद वह ट्रेन से कूद गया था. हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये सब बुरे सपने जैसा था- चश्मदीद
ट्रेन अटेंडेंट कृष्ण कुमार शुक्ला भी फायरिंग के वक्त ट्रेन में मौजूद थे. उन्होंने बताया कि इसने मुझे कसाब जैसी स्थिति की याद दिला दी. उसके (चेतन) हाथ में बंदूक थी और उसने खुद को उसी तरह तैनात किया था. कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि वे 12 साल से ट्रेन अटेंडेंट हैं. यह एक बुरे सपने जैसी स्थिति थी.
शुक्ला के मुताबिक, वे ट्रेन की B5 बोगी में थे. तभी उन्होंने गोली की आवाज सुनी. शुरुआत में उन्हें नहीं लगा कि ये गोली की आवाज है. इसके बाद उन्होंने एएसआई टीकाराम मीना को खून से लथपथ देखा. वहीं आरोपी (चेतन सिंह) कुछ मिनटों तक खड़ा होकर शव को घूरता रहा. इसके बाद सभी यात्री डर गए. इसके बाद यात्रियों ने B5 बोगी को बंद कर लिया, ताकि न कोई उसमें अंदर आ सके और न कोई बाहर जा सके.
शव को काफी देर तक घूरता रहा चेतन

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










