
Traffic Advisory: दशहरा पर दिल्ली-नोएडा के कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने के पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में दशहरा के मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए कई रास्तों को बंद किया गया है. इसके साथ ही कई रूट को डायवर्ट किया गया है. ऐसे में सलाह है कि घर से निकलने से पहले एक बार नोएडा और दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.
अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ दशहरा मेला या रावण दहन देखने जाने वाले हैं तो आपको घर से निकलने से पहले एक बार दिल्ली और नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लेनी चाहिए. दशहरा के मौके पर कई लोग ऑफिस या किसी जरूरी काम से भी घर से बाहर निकलते हैं, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि किन रास्तों को बंद और डायवर्ट किया गया है. जिससे आपको किसी भी तरह की दिक्कत न हो.
गौतमबुद्धनगर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक्स पोस्ट पर बताया कि दिनांक 11.10.2024 को दोपहर 14:00 बजे से दिनांक 12.10.2024 को दशहरा पर्व सम्पन्न होने तक नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा और रामलीला मैदान सेक्टर 62 नोएडा में रामलीला / रावण दहन आयोजन और विभिन्न घाटों पर मूर्ति विसर्जन के समय यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर यातायात डायवर्जन एवं वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाएगा.
नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए नोएडा पर रामलीला को लेकर कई रास्ते रहेंगे बंद (1) सेक्टर 12.22.56 से स्टेडियम की ओर स्टेडियम चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
(2) सेक्टर 10.21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सैक्टर 12.2256 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
(3) सैक्टर 8.10.11.12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
(4) सेक्टर 31.25 चौक से सेक्टर 21.25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक, सैक्टर 6.10. 11.12 चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










