
Tokyo Olympics: मैदान पर उल्टियां की, व्हीलचेयर मंगाई, फिर भी गोल्ड जीता ये खिलाड़ी
AajTak
ओलंपिक गेम्स को किसी भी एथलीट के लिए अग्नि परीक्षा माना जाता है क्योंकि इन गेम्स के दौरान पूरी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी जी-जान लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और कई बार इसके चलते चौंकाने वाले परिणाम और खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक मजबूती का अंदाजा हो जाता है.
ओलंपिक गेम्स को किसी भी एथलीट के लिए अग्नि परीक्षा माना जाता है क्योंकि इन गेम्स के दौरान पूरी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी जी-जान लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और कई बार इसके चलते चौंकाने वाले परिणाम और खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक मजबूती का अंदाजा हो जाता है. (फोटो क्रेडिट: Getty images) कुछ ऐसा ही नजारा ओलंपिक्स के ट्रायएथलॉन गेम्स में देखने को मिला. नॉर्वे के Kristian Blummenfelt ने अद्भुत दृढ़-निश्चय का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है. खास बात ये है कि 27 साल के क्रिस्चन को गोल्ड का दावेदार भी नहीं माना जा रहा था.(फोटो क्रेडिट: Getty images) बता दें कि ओलंपिक ट्राइएथलॉन में 0.93 मील स्विमिंग होती है, 24.8 मील साइकिलिंग होती है और 6.2 मील रनिंग करनी होती है. 27 साल के क्रिस्चन ने 10 किलोमीटर की रेस में पूरी ताकत लगाते हुए ग्रेट ब्रिटेन के एलेक्स यी को हराने में सफलता प्राप्त की.(फोटो क्रेडिट: Getty images)
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










