
Shardiye Navratri 2026: 7 महीने बाद फिर लौटेंगी मां दुर्गा, जानें इस साल कब शुरू होंगे शारदीय नवरात्र
AajTak
Shardiye Navratri 2026: 27 मार्च को नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्र समाप्त हो जाएंगे. इसके बाद 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे. इस साल शारदीय नवरात्र में देवी हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो कि एक बड़ा शुभ संकेत होता है.
मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्र का महापर्व अब समापन की ओर है. 27 मार्च को नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्र समाप्त हो जाएंगे. इसके बाद भक्तों को नवरात्र में देवी की उपासना के लिए करीब 7 महीने इंतजार करना होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे. इन पवित्र दिनों में माता एक बार फिर भक्तों के बीच आएंगी और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगी. साल में कुल चार बार नवरात्र आते हैं. हालांकि इसमें चैत्र और अश्विन मास में आने वाले शारदीय नवरात्र में मुख्य रूप से देवी की आराधना होती है.
कब से कब तक रहेंगे शारदीय नवरात्र? इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर दिन रविवार से शुरू होंगे और इनका समापन 20 अक्टूबर को महानवमी पर होगा.
(रविवार) 11 अक्टूबर, प्रतिपदा तिथि- घटस्थापना, मां शैलपुत्री (सोमवार) 12 अक्टूबर, द्वितीया तिथि- मां ब्रह्मचारिणी (मंगलवार) 13 अक्टूबर, तृतीया तिथि- मां चंद्रघंटा (बुधवार) 14 अक्टूबर, चतुर्थी तिथि- मां कुष्मांडा (गुरुवार) 15 अक्टूबर, पंचमी तिथि- मां स्कंदमाता (शुक्रवार) 16 अक्टूबर, षष्ठी तिथि- मां कात्यायनी (शनिवार) 17 अक्टूबर- सप्तमी तिथि- मां कालरात्रि (रविवार) 18 अक्टूबर, अष्टमी तिथि- सप्तमी तिथि ही रहेगी (सोमवार) 19 अक्टूबर, महाअष्टमी- मां महागौरी (मंगलवार) 20 अक्टूबर, महानवमी- मां सिद्धिदात्री, व्रत का पारण, विजयदशमी
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगा? इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर को शुरू होंगे. इसी दिन घटस्थापना के साथ लोग व्रत-पूजा आरंभ करेंगे. पहले मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इसके बाद आप सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना कर सकेंगे.
शारदीय नवरात्र में किस वाहन पर आएंगी देवी? नवरात्र के पवित्र दिनों में मां दुर्गा किसी न किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं. और देवी का वाहन वार के हिसाब से तय होता है. चूंकि शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसलिए देवी हाथी पर सवार होकर आएंगी. माता के वाहन के बारे में देवी पुराण में विस्तार से बताया गया है.
श्लोकशशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे चदोलायां बुधे नौका प्रकीर्त्तिता।।

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










