
करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर संकट, गलती से भी ना खोलें ये ब्लैकलिस्ट वेबपेज
AajTak
27 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स पर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, गूगल और साइबर सिक्योरिटी फर्म ने एक न्यू हैकिंग टूल को डिटेक्ट किया है, जो iOS 18 या उससे पुराने वर्जन पर काम करने वाले डिवाइस को शिकार बना रहे हैं. ये टूल बड़ी ही आसानी से डेटा चोरी कर रहा है.
साइबर हैकर्स के एक न्यू टूल का पता चला है, जो स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खतरनाक है. इसका नाम डार्कसोर्ड है. स्मार्टफोन यूजर्स जैसे ही एक वेबपेज पर विजिट करता, उसके बाद ये हैकिंग तकनीक अपना काम शुरू कर देती. ये जानकारी एनगैजेट की रिपोर्ट से मिली है.
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल और साइबर सिक्योरिटी कंपनी लुकआउट और आईवेरिफाई ने एक न्यू हैकिंग तकनीक के बारे में बताया है. यह तकनीक आइफोन यूजर्स के लिए खतरनाक साबित हो रही है. यह खतरा सिर्फ एक वेबपेज पर विजिट करने के बाद शुरू होगा.
हैकिंग तकनीक डार्कसोर्ड के तहत iPhone के चुनिंदा वर्जन को शिकार बनाया जा रहा है. यह अभी iOS 18 को शिकार बना रहा है. iOS 18 पर करीब 22 करोड़ से लेकर 27 करोड़ iPhone काम कर रहे हैं.
ऐपल स्पोक्सपर्सन ने बताया है कि कंपनी ने बीते साल iOS 15 से लेकर iOS 26 तक के वर्जन में मौजूद सभी खामियों को डिटेक्ट किया और उनको फिक्स किया. साथ ही कंपनी ने उन पुराने वर्जन के लिए भी अपडेट किया है, जो iOS 15 और iOS 16 पर iPhone चला रहे हैं और नए iOS वर्जन के साथ अपग्रेड नहीं कर सकते हैं.
कंपनी ने सलाह दी है कि iOS 13 या iOS 14 यूजर्स को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को iOS 15 के साथ अपडेट जरूर करना चाहिए. ये ऑपरेटिंग सिस्टम साल 2019 और 2020 में जारी किए जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: iPhone 17e Review: ऐपल के इकोसिस्टम में एंटर करने के लिए बेहतरीन अफोर्डेबल स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










