
Today Weather: मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश का सिलसिला अभी थमने के आसार नहीं हैं.
Weather Update Today 6th July Mausam: दक्षिण से लेकर उत्तर तक पूरे भारत में मॉनसून की बारिश हो रही है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह बारिश होने के आसार हैं. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तामिलनाडु हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड में अगले 24 से 72 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. साथ ही दिन के समय दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो शिमला का 26 डिग्री सेल्सियर रहने वाला है.
अपने शहर के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें....
इसके अलावा, जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. यहां भी बारिश के आसार हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.
दिल्ली के मौसम की जानकारी

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










