
TMC candidate list: यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद... Outsiders को मुद्दा बना रहीं ममता के तीन बाहरी उम्मीदवार
AajTak
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस अक्सर बीजेपी पर बंगाली विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाती रही है, विशेष रूप से 2019 के चुनाव के बाद जब बीजेपी ने बंगाल में अपना आधार बढ़ाया था तो टीएमसी ने उन पर बंगाली बनाम बाहरी को लेकर जबानी हमले तेज कर दिए थे.
ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. टीएमसी ने टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर्स यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद को टिकट दिया है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि हमेशा बंगाली बनाम बाहरी का राग अलापने वाली टीएमसी ने इस बार तीन बाहरियों को चुनावी मैदान में उतारा है. इन बाहरियों में यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं.
तृणमूल आमतौर पर बीजेपी पर बंगाली विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाती रही है, विशेष रूप से 2019 के चुनाव के बाद जब बीजेपी ने बंगाल में अपना आधार बढ़ाया था तो टीएमसी ने उन पर जबानी हमले तेज कर दिए थे.
बंगाली बनाम बाहरी विवाद
तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो के नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कोलकाा में एक रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर बंगाली बनाम बाहरी चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि पहले चोर जेल जाते थे. लेकिन आज वे बीजेपी में जा रहे हैं. ये मोदी की गारंटी है. वहीं, दूसरी तरफ एक महिला है, जो अभी भी टिन की छत वाले मकान में रहती है और हवाई सैंडल पहनती है. बंगाल को क्या चाहिए? मोदी और दीदी? बंगाल की धरती का बेटा या बाहरी?
लोकसभा चुनाव में टीएमसी की ओर से बाहरी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने के ऐलान पर बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा कि टीएमसी के बहरामपुर से उम्मीदवार यूसुफ पठान गुजरात के बड़ौदा से हैं या पश्चिम बंगाल से? बीजेपी की लिस्ट में बाहरी हैं. टीएमसी को अपनी विभाजनकारी राजनीति पर शर्म आनी चाहिए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






