
Tiago vs Tiago EV: कीमतों में बड़ा अंतर, फिर भी इलेक्ट्रिक टियागो फायदे का सौदा, ये है गणित
AajTak
Tata Nexon EV के मुकाबले Tata Tiago EV की कीमतें संतुलित यानी कम कह सकते हैं. Tata Nexon EV (Base Model) की शुरुआती कीमत 14.99 Lakh रुपये है, जबकि पेट्रोल वाली Nexon की शुरुआती कीमत 7.60 लाख रुपये है. पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाली नेक्सॉन की कीमत दोगुनी है.
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 28 सितंबर को भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि सस्ती इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए Tata Tiago EV सबसे बेहतरीन विकल्प है. कंपनी ने पूरी तैयारी के साथ इस इलेक्ट्रिक कार को बाजार में उतारा है. इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है, और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जनवरी-2023 से होगी.
Tata Tiago EV (Base Model) की कीमत 8.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपये है. वहीं Tata Tiago Petrol की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये है. अगर टाटा टियागो (Petrol) और टाटा टियागो EV की तुलना करें तो सबसे पहले नजरें कीमतों पर जाती हैं.
Tata Tiago EV vs Tata Tiago Petrol
Tata Tiago XE Base (Petrol) की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये है. जबकि Tata Tiago XE Base (Electric) की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है. इस तरह दोनों के एक्स-शोरूम कीमतों में करीब 3.10 लाख रुपये का बड़ा अंतर है. यानी पेट्रोल के मुकाबले इलेक्ट्रिक टियागो कार 3.10 लाख रुपये ज्यादा महंगी है. इलेक्ट्रिक बेस मॉडल के लिए ग्राहकों को पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले 58% ज्यादा कीमतें चुकानी होंगी.
हालांकि धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम घट रहे हैं. लेकिन ग्राहकों को इंतजार है कि कब इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी पेट्रोल गाड़ियों के बराबर कीमतों पर मिलेंगी. इस मोर्चे पर तेजी से काम हो रहा है. पिछले दिनों परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा था कि बस कुछ साल का इंतजार है, फिर दोनों की कीमतें एक जैसी होंगी. फिलहाल सरकार का बैट्री स्वैपिंग पर फोकस है. अभी बैट्री की कीमतें बहुत ज्यादा है, इसकी कीमतें कम होते ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती हो जाएंगी.
Tata Nexon Vs Tata Nexon EV

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











