
'The Kashmir Files' पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायकों पर बरसे सिसोदिया
AajTak
The Kashmir Files फिल्म को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा देखने को मिला. यहां भाजपा विधायकों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग करते हुए हंगामा किया तो वहीं आम आदमी पार्टी ने जवाब में कहा कि अगर फिल्म को टैक्स फ्री करवाना है तो केंद्र सरकार से GST हटवाइए.
The Kashmir Files: फिल्म द कश्मीर फाइल्स के मसले पर बुधवार को दिल्ली विधानसभा में जोरदाह हंगामा हुआ. इस दौरान भाजपा विधायकों ने नारेबाजी भी की. दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 2022 की शुरुआत हंगामे के साथ हुई. 11 बजे से पहले ही दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा पहुंच गए. उन्होंने उपराज्यपाल का स्वागत किया. इसके बाद सत्र की शुरुआत में उपराज्यपाल अनिल बैजल जैसे ही अभिभाषण देने सदन के अंदर पहुंचे तो BJP विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी.
बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अभिभाषण शुरू ही किया था कि भाजपा के विधायक सदन में खड़े हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी. भाजपा विधायक कश्मीरी पंडितों का नाम लेते नजर आए. भाजपा विधायकों ने नारे लगाते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' मूवी को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की मांग उठाई.
अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करते रहे भाजपा विधायक
भाजपा विधायकों की नारेबाजी की वजह से उपराज्यपाल का अभिभाषण कुछ देर रुक गया. इस दौरान विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने भाजपा विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की. हालांकि, इस दौरान भाजपा विधायक नारेबाजी करते रहे. भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों का सच सामने आने दिया जाए.
फिल्म टैक्स फ्री करवानी है तो केंद्र से बोलें- सिसोदिया
नारेबाजी के बीच सदन में मौजूद दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा को आड़े हाथों लिया. मनीष सिसोदिया ने भाजपा विधायकों से कहा कि अगर फिल्म टैक्स फ्री करवानी है तो स्टेट GST की लड़ाई क्यों लड़ रहे हैं. केंद्र सरकार से बोलकर सेन्ट्रल GST माफ करवा लें. ये (भाजपा) कह रही है कि स्टेट GST माफ कर दें और केंद्र सरकार उस फिल्म पर पैसे कमाएगी, ये क्या बकवास है? इस दौरान दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने कहा कि पिछले कई सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










