
The Honey Scam: अब तक का सबसे बड़ा इंफ्लूएंसर स्कैम, जिसमें फंस गए कई बड़े नाम
AajTak
What Is Honey Scam: इन दिनों एक नए स्कैम की चर्चा हो रही है, जिसकी शुरुआत टेक्नोलॉजी जगत से हुई है. दरअसल, हनी एक ब्राउजर एक्सटेंशन है, जो यूजर्स को बेस्ट कूपन ऑफर करने का दावा करता है. इस बाउजर एक्सटेंशन का प्रमोशन कई इंफ्लूएंसर्स ने किया था और अब सामने आया है कि ये ब्राउजर यूजर्स के साथ-साथ इंफ्लूएंसर्स के साथ भी ठगी कर रहा है.
टेक्नोलॉजी जगत में एक नया स्कैम सामने आया है. हम बात कर रहे हैं The Honey Scam की, जिस पर इस वक्त काफी चर्चा चल रही है. दरअसल, कई यूट्यूबर्स ने PayPal के ब्राउजर एक्सटेंशन Honey पर कंज्यूमर्स और इंफ्लूएंसर्स दोनों से ठगी करने का आरोप लगाया है. इस पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं.
यूट्यूबर MegaLab ने हनी स्कैम से जुड़ा पहला वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने Exposing the Honey Influencer Scam नाम दिया. जिसके बाद पॉपुलर टेक यूट्यूबर Marques Brownlee ने इस पूरे मामले में वीडियो बनाया है, जो खुद चार साल पहले इस ब्राउजर एक्सटेंशन को प्रमोट कर चुके हैं.
इस ब्राउजर एक्सटेंशन का प्रमोशन कई बड़े इंफ्लूएंसर्स कर चुके हैं. Mr. Beast से लेकर Marques Brownlee और कई दूसरे बड़े YouTubers का नाम इस लिस्ट में शामिल है.
हनी एक ब्राउजर एक्सटेंशन है, जिसका इस्तेमाल शॉपिंग कूपन हासिल करने के लिए किया जाता है. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो इसके काम करने के तरीके को आसानी से समझ सकते हैं. जब आप किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदते हैं और फाइनल पेमेंट की ओर बढ़ते हैं, तो आपको कूपन यूज करने का मौका मिलता है.
यह भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट की ट्रेनिंग के नाम पर Scam, लुट गए 6.41 करोड़ रुपये
यानी आप डिस्काउंट कूपन का इस्तेमाल कर सकते हैं. Honey एक्सटेंशन यूजर्स के लिए बेस्ट कूपन खोजता है. ये एक्सटेंशन साल 2012 में लॉन्च हुआ था, जिसे PayPal ने 4 अरब डॉलर में 2020 में खरीद लिया था. PayPal के खरीदने के बाद ये एक्सटेंशन तेजी से पॉपुलर हुआ.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











