
Terror in PAK: पाकिस्तान में एक और हाई प्रोफाइल किलिंग, जमीयत के मुफ्ती अब्दुल पर क्वेटा में ताबड़तोड़ बरसाई गईं गोलियां
AajTak
यह घटना क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हुई. जमीयत के नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई पर हमलावरों ने फायरिंग की. पुलिस का कहना है कि इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
पाकिस्तान के क्वेटा में एक और हाई प्रोफाइल हत्या को अंजाम दिया गया है. अज्ञात हमलावरों ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के एक वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या कर दी.
यह घटना क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हुई. जमीयत के नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई पर हमलावरों ने फायरिंग की. पुलिस का कहना है कि इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मुफ्ती ने दम तोड़ दिया. सुरक्षाबलों ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि पाकिस्तान में बीते कुछ समय में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं. रविवार को क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें सात सैनिकों की मौत हुई जबकि 21 घायल हुए. इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया.
वहीं, इससे पहले 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बीएलए के विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था. इस ट्रेन को दोपहर 1.30 बजे सिब्बी पहुंचना था. लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हमला हुआ. इस हमले को BLA ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था. BLA के लड़ाके पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. हमले के लिए BLA ने अपने सबसे घातक लड़ाके मजीद ब्रिगेड और फतेह को तैयार किया था.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









