
Telangana Tunnel Accident: SLBC टनल से एक शव बरामद, रेस्क्यू टीम ने 10 फीट गहरी गाद से निकाली बॉडी
AajTak
SLBC सुरंग के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही टीम ने रविवार को एक शव बरामद किया है. ये शव 10 फीट गाद के नीचे से निकला है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव को 48 घंटे से अधिक समय तक बहुत सावधानी से खुदाई और अन्य प्रयासों के बाद निकाला जा सका. शव करीब 10 फीट की गहराई में गाद के नीचे दब गया था.
आंशिक रूप से ध्वस्त SLBC सुरंग के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही टीम ने रविवार को एक शव बरामद किया है. ये शव 10 फीट गाद के नीचे से निकला है. एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए जांच की जा रही है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए नगरकुरनूल सिविल अस्पताल भेज दिया है.
उन्होंने बताया कि शव को 48 घंटे से अधिक समय तक बहुत सावधानी से खुदाई और अन्य प्रयासों के बाद निकाला जा सका. शव करीब 10 फीट की गहराई में गाद के नीचे दब गया था.
'अन्य श्रमिकों को तलाश जारी'
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने रेस्क्यू में NDRF, सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज लिमिटेड और खनिकों की भूमिका की सराहना की है. अधिकारी ने बताया कि शेष श्रमिकों की तलाश जारी है.
इससे पहले राज्य सरकार ने मानव उपस्थिति की तलाश के लिए केरल पुलिस के कडावर डॉग्स को तैनात किया और रेस्क्यू कर्मियों ने कैनिन द्वारा सुझाई गई जगहों पर खुदाई की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










