
Team India: रैंकिंग में क्रिकेट की सरताज बनी टीम इंडिया, लेकिन अभी भी अधूरे हैं ये ख्वाब!
AajTak
टीम इंडिया वनडे और टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है और टेस्ट में भी वह दूसरे स्थान पर काबिज है. अगर भारतीय टीम दिल्ली टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह टेस्ट रैंकिग में भी नंबर-1 पर पहुंच जाएगी. टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में तो सरताज है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे ख्वाब हैं जो अधूरे हैं.
टीम इंडिया फिलहाल जीत के रथ पर सवार है. नागपुर टेस्ट मैच में उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी और 132 रनों से जीत हासिल की. इससे पहले उसने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज में विजय प्राप्त की. अब टीम इंडिया का पूरा फोकस 17 फरवरी से शुरू हो रहा दिल्ली टेस्ट मैच है, जहां वह ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाना चाहेगी.
शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया वनडे और टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है. वहीं टेस्ट रैंकिग में भी वह टॉप पर पहुंचने की दहलीज पर है. अगर भारतीय टीम दिल्ली टेस्ट मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह टेस्ट रैंकिग में भी नंबर-1 पर पहुंच जाएगी. भारतीय टीम इससे पहले भी विराट कोहली और एमएस धोनी के युग में टेस्ट में टॉप पर पहुंचने में कामयाब रह चुकी है.
क्लिक करें- क्रिकेट में फिर सामने आया स्पॉट फिक्सिंग का जिन्न, रडार पर बांग्लादेशी खिलाड़ी, जानें पूरा मामला
भारतीय खिलाड़ी भी आईसीसी की रैंकिंग में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. देखा जाए तो क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया कम से कम एक खिलाड़ी किसी एक रैंकिंग में नंबर-1 जरूर है. रवींद्र जडेजा जहां टेस्ट में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं, वहीं वनडे रैंकिंग में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नंबर-1 बॉलर हैं. टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव का जलवा है और वह दुनिया के टॉप बल्लेबाज है.
कब खत्म होगा आईसीसी खिताब का इंतजार?
टीम इंडिया और उसके खिलाड़ी आईसीसी रैंकिंग में तो सरताज हैं. इसके बावजूद कुछ ऐसे ख्वाब हैं जो अधूरे हैं और उनके पूरे होने का भारतीय फैन्स को इंतजार है. उदाहरण के लिए भारतीय टीम दस सालों से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है. आखिरी बार साल 2013 में टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में आईसीसी खिताब जीता था. तब उसने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











