
TATA ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में लगी भयानक आग, काले धुएं से ढका आसमान, देखें- VIDEO
AajTak
टाटा ग्रुप की कंपनी के एक प्लांट में भयानक आग लगी है. बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में यह आग लगी है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक के इस प्लांट में आग आज सुबह ही लग गई थी.
टाटा ग्रुप की कंपनी के एक प्लांट में भयानक आग लगी है. बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट (Tata Electronic Plant) में यह आग लगी है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक के इस प्लांट में आग आज सुबह ही लग गई थी. टाटा के इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से काले धुएं के गुब्बार निकलते हुए दिखाई दे रहे थे. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. राहत और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन और कर्मचारी मौजूद हैं.
जब आग लगी, तब प्लांट में कई कर्मचारी ड्यूटी पर थे. हालांकि कंपनी के एक बयान के अनुसार, प्लांट में इमरजेंसी प्रोटोकॉल ने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. कंपनी के बयान में कहा गया है, "हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे." कंपनी ने आगे कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
पूरे इलाके में फैली दहशत जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे नागमंगलम के पास उद्दानपल्ली स्थित कंपनी की मोबाइल फोन एक्सेसरीज पेंटिंग यूनिट में ये आग लगी हुई है. आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया और कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत दिखाई दी. सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकालने के लिए सात दमकल वाहनों को तैनात किया गया. राहत की बात है कि अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.
1,500 कर्मचारी थे मौजूद जब आग लगी तब पहली शिफ्ट में करीब 1500 कर्मचारी ड्यूटी पर थे. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) के प्रवक्ता के मुताबिक, तमिलनाडु के होसुर में हमारे प्लांट में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. हमारे आपातकालीन प्रोटोकॉल ने सुनिश्चित किया कि हमारे सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे."
100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सांस संबंधी समस्या से पीड़ित तीन कर्मचारियों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है. अब उनकी हालत सही बताई जा रही है. 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की एक टोली को यहां तैनात किया गया है और सभी कर्मचारियों को कंपनी परिसर खाली करने का आदेश दिया गया है. iPhone के लिए कई एक्सेसरीज के उत्पादन में लगी इस कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 4500 है. यह कंपनी 500 एकड़ में फैली हुई है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









