
Tamil Nadu Exit Poll Result Live 2024: तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस का दबदबा रहेगा कायम या NDA करेगा चमत्कार? Exit Poll के सामने आएंगे आंकड़े
AajTak
Tamil Nadu Exit Poll Result 2024: तमिलनाडु में इस बार चुनावी बयार क्या बदली-बदली लग रही है या फिर जनता ने पुराने नेतृत्व पर ही भरोसा किया है. इसके लिए 4 जून का इंतजार करना होगा, लेकिन इससे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. इसके जरिए आप सबसे सटीक परिणाम जान सकेंगे.
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान आज संपन्न हो गया. अब 4 जून यानी मंगलवार को मतगणना होगी. मंगलवार का दिन किसके लिए मंगलकारी करेगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन इससे पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं.
अगर बात करें दक्षिण के सबसे बड़े राज्य तमिलनाडु की तो यहां लोकसभा की 39 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. लोकसभा सीटों के लिहाज से दक्षिण के इस सबसे बड़े राज्य की सत्ता पर काबिज एमके स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके सूबे में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व कर रही है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी इस बार 400 सीटें जीतने का टारगेट लेकर चुनाव मैदान में उतरी है और उसकी नजरें दक्षिण, खासकर तमिलनाडु पर हैं.
यहां पढ़ें Live Updates...
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस वाली पार्टियों का गठबंधन सबसे बड़ा धरा निकलकर सामने आ रहा हैं. आकड़ो की बात करें तो एग्जिट पोल में INDIA ब्लॉक को 33 से 37 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं बीजेपी+ यानी NDA के खाते में 2 से 4 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. जबकि AIDMK+ को इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में सिर्फ 0 से 2 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं.
वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो तमिलनाडु में INDIA ब्लॉक के खाते में 46 प्रतिशत वोट जाता दिख रहा है.
एग्जिट पोल की लाइव कवरेज यहां देखें

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










