
T20 World Cup Final: अहमदाबाद में टीम इंडिया को फायदा पहुंचाने वाली पिच की जा रही तैयार? फाइनल से पहले हुआ शॉकिंग खुलासा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल में लाल मिट्टी ज्यादा वाली मिक्स्ड पिच तैयार की जा सकती है, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और भारतीय टीम को फायदा पहुंचा सकती है.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छह मुकाबले खेले जा चुके हैं और सातवां मुकाबला फाइनल के रूप में खेला जाएगा. यह फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा. आईसीसी टूर्नामेंट में आमतौर पर सभी फैसले आईसीसी के हाथ में होते हैं और इस टूर्नामेंट में भी वही स्थिति है. लेकिन फाइनल से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल के लिए भारतीय टीम के हिसाब से अनुकूल पिच तैयार की जा सकती है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है. अहमदाबाद के लिए खास फ्लाइट्स तक की व्यवस्था की गई है. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी.
यह भी पढ़ें: 'डेढ़ अरब लोगों का दबाव…', भारत-न्यूजीलैंड फाइनल पर शोएब अख्तर की भविष्यवाणी
भारत के लिए अनुकूल पिच की तैयारी
फाइनल में भारत को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. कई क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार भारत के पास इस समय टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. अब खबर है कि पिच भी उनके लिए मददगार हो सकती है.
रिपोर्ट के अनुसार क्यूरेटर मिक्स्ड सॉइल (मिश्रित मिट्टी) वाली पिच तैयार कर सकते हैं. हालांकि इस पिच में काली मिट्टी की तुलना में लाल मिट्टी ज्यादा होगी. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी उपलब्ध है, जो हर मैदान में नहीं होती.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










