
T20 WC, Final: खाना, खेल और इतिहास... सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया की ‘जंग’!
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप 2021 को फाइनल में आमने-सामने आने वाले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का अपना एक इतिहास है. क्रिकेट के मैदान से लेकर खाने की टेबल तक दोनों देशों में कई मसलों पर बहस होती है.
T20 WC, Final: टी-20 वर्ल्डकप 2021 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. 14 नवंबर को फाइनल खेला जाना है, दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यहां पहुंची हैं. न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मात दी है. दोनों ही टीमें कई सालों से एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नज़र आई हैं, लेकिन किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों का आमने-सामने होना खास है. अगर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के इतिहास की बात करें तो दोनों ही देशों के बीच कई मसलों पर 36 का आंकड़ा है. क्रिकेट के अलावा अन्य खेल हो, खाना की बात हो या फिर समंदर के आसपास का इतिहास हो, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अलग लेवल की ‘दुश्मनी’ चलती है. अब जब दोनों देश क्रिकेट के मैदान पर वर्ल्डकप के लिए आमने-सामने आ रहे हैं, तब कुछ दिलचस्प बातें जानिए... - ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही तस्मान सागर के किनारे बसे हैं. दोनों देशों के बीच में तस्मान सागर पड़ता है, यानी कि समंदर पार कर ही एक-दूसरे देश की यात्रा की जा सकती है. इसी कारण इन दोनों के इतिहास को ट्रांस-तस्मान के नाम पर देखा जाता है. - दोनों देशों का रिश्ता कुछ इस प्रकार है कि आपस में एक-दूसरे पर तंज कसते रहेंगे, भलाई-बुराई की चीज़ें होती रहेंगी. लेकिन दोनों ही साथ में भी हैं, ट्रांस-तस्मान संबंधों को लेकर कई ऐसी बातें हैं जो दोनों देशों को जोड़ती हैं. नागरिकों का फ्री-मूवमेंट, टेस्ट सीरीज़, कम्युनिकेशन सुविधाएं और अन्य चीज़ें दोनों देशों के बीच में संबंधों को बढ़ाती हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









