
T20: सूर्यकुमार को बाहर करने पर भड़के गंभीर, बोले- वो 21 नहीं, 30 साल के हैं
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में मिली हार के बाद टीम सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. तीसरे मैच में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गय. सूर्यकुमार ने दूसरे टी20 मैच से अपना डेब्यू किया, लेकिन उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला था.
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में मिली हार के बाद टीम सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. तीसरे मैच में सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. सूर्यकुमार ने दूसरे टी20 मैच से अपना डेब्यू किया, लेकिन उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत ने तीसरे मैच में सूर्यकुमार की जगह रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. रोहित और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, जबकि दूसरे मैच के हीरो ईशान किशन तीसरे नंबर पर उतरे. सूर्यकुमार को बाहर करने पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर काफी आहत हैं. गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को इसके लिए खरी-खोटी सुनाई है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










