
T20 सीरीज: डेब्यू करने को तैयार सूर्यकुमार यादव, शेयर किया ये पोस्ट
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है. सीरीज के पहले मैच में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव डेब्यू करने को तैयार हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज (शुक्रवार) से होने जा रही है. सीरीज के पहले मैच में भारत की ओर से 30 साल के सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने को तैयार हैं. कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर खुद ही कन्फर्म कर दिया है. उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिटनेस और यूथ आइकन साहिल खान का एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सूर्यकुमार यादव डेब्यू करने जा रहे हैं. साहिल खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सूर्यकुमार इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं, सूर्यकुमार ने भी अपने ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है. वह नई तस्वीर में टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










