T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया का टोटका! अहमदाबाद में बदल लिया होटल
AajTak
भारतीय टीम को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपनी इकलौती हार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी. अब न्यूजीलैंड संग फाइनल भी इसी मैदान पर है. भारतीय टीम यहां खिताब जीतकर कड़वी यादों को भुलाना चाहेगी.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 8 मार्च (रविवार) को न्यूजीलैंड का सामना करना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला होना है. फाइनल से पहले भारतीय टीम ने एक दिलचस्प फैसला लिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम ने अहमदाबाद मे अपना होटल बदल लिया है, ताकि पिछली बुरी यादों से दूरी बनाई जा सके और किस्मत को अपने पक्ष में किया जा सके.
भारतीय क्रिकेटरों के बीच अंधविश्वास और ‘लकी फैक्टर' की चर्चा अक्सर होती रहती है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले ये बड़ा कदम उठाया गया है. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिछले कुछ बड़े मुकाबलों में भारत के लिए खास अच्छा नहीं रहा है. साल 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उस मैच में टीम इंडिया को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.
यह भी पढ़ें: 2023 वाली पीड़ा या जीतेंगे वर्ल्ड कप... अहमदाबाद में इस्तेमाल होगी 'हाइब्रिड पिच', जानें क्या सरप्राइज मिलेगा?
इसके अलावा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भी साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को इसी मैदान पर करारी शिकस्त दी थी. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई थी, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही.
''टोटका' क्या फाइनल में काम करेगा? क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया सुपर-8 मैच के लिए जिस होटल में भारतीय टीम ठहरी थी, उससे बीसीसीआई ने इस बार नाता तोड़ लिया है और नए होटल में टीम को ठहराने का फैसला किया. हालांकि इस फैसले पर कोई भी आधिकारिक तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं है.
पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया, 'फाइनल से पहले बीसीसीआई ने अहमदाबाद में भारतीय टीम का होटल बदल दिया है. वैसे कोई भी खुलकर बयान नहीं देगा, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि अहमदाबाद के उसी होटल में टीम के पिछले दो प्रवास के दौरान उसे दो बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










