
T20 रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर, वनडे में हुआ नुकसान
AajTak
न्यूजीलैंड को टी20 में वार्षिक अपडेट में फायदा हुआ है और टीम पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. टीम ने इस दौरान वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराया.
टीम इंडिया ने सोमवार को वार्षिक अपडेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की टी20 टीम रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. लेकिन वनडे रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गया. टी20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड (277 अंक) शीर्ष पर है, जबकि भारत उससे पांच रेटिंग अंक पीछे है. इस दौरान इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ की, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 2-1 और दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया. टीम को भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 2-3 से हार झेलनी पड़ी.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












