
Swayamwar Mika Di Vohti: कौन है वो जिसमें मीका सिंह को नजर आईं श्वेता तिवारी, बनाएंगे अपनी हमसफर?
AajTak
मीका के सामने आते ही चंद्राणी ने उन्हें ये बात बता दी. इसके बाद मीका ने चंद्राणी की खूबसूरती पर कमेंट करते हुए उनकी तुलना श्वेता से कर डाली. यहां तक कि मीका सिंह ने ये भी बताया कि श्वेता तिवारी उनकी फेवरेट हैं.
Swayamvar: Mika Di Vohti में मीका सिंह (Mika Singh) शादी का लड्डू खाने के लिये तैयार बैठे हैं. मीका सिंह से शादी रचाने के लिये दुल्हनियां भी आ चुकी हैं. मीका के स्वंयवर में आईं कन्याएं उन्हें इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. शो में आईं कंटेस्टेंट्स में एक कंटेस्टेंट ऐसी भी है, जिसमें मीका को टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की झलक दिखती है.
मीका सिंह को किसमें नजर आईं श्वेता मीका की जीवनसंगिनी बनने का सपना का लेकर स्वंयवर में आईं चंद्राणी दास (Chandrani Das) को देख कर मीका को टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की याद आ गई. चंद्राणी से बातचीत के दौरान मीका ने उन्हें बताया कि उनकी शक्ल काफी हद तक श्वेता तिवारी से मिलती है. स्पीड डेटिंग राउंड के दौरान चंद्राणी को मीका संग बैठने का मौका मिला. चंद्राणी उन लोगों में से हैं जिन्हें बोलना कम और सुनना ज्यादा पसंद है.
Rocketry में शाहरुख खान ने दिया सरप्राइज, छोटे रोल से किया बड़ा कमाल, फैंस बोले- किंग...
मीका के सामने आते ही चंद्राणी ने उन्हें ये बात बता दी. इसके बाद मीका ने चंद्राणी की खूबसूरती पर कमेंट करते हुए उनकी तुलना श्वेता से कर डाली. यहां तक कि मीका सिंह ने ये भी बताया कि श्वेता तिवारी उनकी फेवरेट हैं. मीका और चंद्राणी को जब एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिला, तो दोनों ने एक-दूसरे के बारे में जानने की कोशिश की.
सोफे पर कैसे होगा रोमांस, कोरियोग्राफर ने खुद लेटकर एक्ट्रेस को बताया, Video

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











