
सनी देओल की Border 2 के लिए पंगा बना एंटी-पाकिस्तान कंटेंट, इन देशों में नहीं होगी रिलीज!
AajTak
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को इंडिया ही नहीं विदेशों में भी सॉलिड एडवांस बुकिंग मिल रही है. लेकिन अब फिल्म के रास्ते में एक तगड़ा स्पीड ब्रेकर आ गया है. 'धुरंधर' की तरह 'बॉर्डर 2' भी गल्फ देशों में रिलीज नहीं होगी.
शुक्रवार को रिलीज होने जा रही ‘बॉर्डर 2’ के लिए माहौल बन चुका है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के थिएटर्स में पहुंचने से पहले ही इसके साथ फिल्म एक बड़े पंगे में फंस गई है. सनी देओल की फिल्म के साथ भी वैसी ही दिक्कत हो रही है, जो करीब डेढ़ महीने पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को झेलनी पड़ी थी.
गल्फ में नहीं रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’ सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी ‘धुरंधर’ गल्फ देशों में नहीं रिलीज हो पाई थी. अब खबर आ रही है कि ‘बॉर्डर 2’ भी दुनिया के इस हिस्से में नहीं रिलीज हो पाएगी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, UAE/GCC देशों में ‘बॉर्डर 2’ का इंतजार कर रहे इंडियन फैन्स अब ये फिल्म नहीं देख पाएंगे.
एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट बताती है कि बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में ‘बॉर्डर 2’ रिलीज नहीं होगी. रिपोर्ट में कहा गया है, “अब ये मान लिया जाना चाहिए कि जिन भी फिल्मों में एंटी-पाकिस्तान कंटेंट होने की संभावना है, वो इन देशों में रिलीज नहीं हो सकतीं.”
पिछले साल आई ‘धुरंधर’ भी यहां रिलीज नहीं हो पाई थी. सनी देओल की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ को भी खाड़ी देशों में रिलीज नहीं मिली थी और इसकी वजह भी यही एंटी-पाकिस्तान कंटेंट था.
‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स को नहीं पड़ रहा फर्क कायदे से अगर किसी फिल्म की रिलीज कहीं रुकती है, तो मेकर्स को थोड़ी टेंशन होती है क्योंकि इससे बिजनेस पर असर पड़ता है. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स को इन देशों में फिल्म रिलीज न होने की कोई खास चिंता नहीं है. रिपोर्ट ये भी बताती है कि रिलीज का चांस बेहद कम होने के बावजूद मेकर्स ने अपनी तरफ से कोशिश की थी.
“मगर उनकी कोशिश का कोई नतीजा नहीं निकला. रिलीज में एक दिन बाकी है और अभी भी उम्मीद तो है कि फिल्म पास हो जाए, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है.”

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










