
ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘होमबाउंड’, भावुक हुए करण जौहर, बोले- गर्व महसूस कर रहा हूं...
AajTak
धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है. करण जौहर के रिएक्शन, फिल्म की कहानी, उम्मीदें और बॉक्स ऑफिस हाल पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
भारतीय सिनेमा के लिए ऑस्कर हमेशा से एक बड़ा सपना रहा है. हर साल कुछ चुनिंदा फिल्में इस रेस में जगह बनाती हैं और जब कोई फिल्म बाहर होती है, तो उससे जुड़ी टीम और दर्शकों- दोनों को ही निराशा होती है. ऐसी ही खबर सामने आई है फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर, जो अब ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है.
करण ने जताया गर्व
इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के फिल्म मेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने फिल्म से जुड़े कुछ खूबसूरत सीन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- गर्व महसूस कर रहा हूं! नीरज घेवान आपसे बहुत प्यार. हमें आपकी रोशनी में चमकने का मौका देने के लिए धन्यवाद. #होमबाउंड.
यह पोस्ट साफ तौर पर फिल्म और इसके निर्देशक के प्रति उनके गर्व और सम्मान को दिखाती है. वो आज भी अपनी फिल्म होमबाउंड पर गर्व करते हैं.
क्या है ‘होमबाउंड’?
‘होमबाउंड’ एक संवेदनशील और भावनात्मक फिल्म है, जिसका निर्देशन किया है नीरज घेवान ने. नीरज इससे पहले ‘मसान’ जैसी सराही गई फिल्म बना चुके हैं. ‘होमबाउंड’ भी उसी तरह इंसानी रिश्तों, यादों, जड़ों और घर की भावना को बहुत सादगी और गहराई से पेश करती है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










