
सुनील शेट्टी ने कंफर्म किया बेटे का ब्रेकअप, बोले- वो सिंगल है, बाप बनेगा तो पता चलेगा...
AajTak
बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी की निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि अहान सिंगल हैं और उनका तान्या श्रॉफ से ब्रेकअप हो चुका है.
सिनेमाप्रेमी बेसब्री से बॉर्डर 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. बस अब कुछ घंटों का इंतजार और 23 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. फिल्म रिलीज से पहले बॉर्डर एक्टर सुनील शेट्टी नर्वस और इमोशनल नजर आ रहे हैं. उनकी ये धक-धक बनती है, क्योंकि बॉर्डर 2 में उनके बेटे अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. पब्लिक रिव्यू में अहान कितने नंबर पाते हैं, इसके लिए फिल्म देखनी होगी. पर उससे पहले सुनील शेट्टी ने बेटे की निजी जिंदगी और स्वभाव पर खुलकर बात की है.
सिंगल हैं अहानसुनील शेट्टी कहते हैं कि अहान निजी जिंदगी में काफी शांत स्वभाव के हैं. जूम संग बातचीत में उन्होंने कहा कि वो रियल है, बहुत ज्यादा रियल है. उसकी आवाज शानदार है, पर्सनालिटी कमाल की है. वो अपनी स्क्रिप्ट्स और फिल्में बहुत समझदारी से चुनता है. मैं इंपल्सिव हूं, थोड़ा ज्यादा इमोशनल हूं और वो तो मुझसे कहीं ज्यादा हैंडसम है.
सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि अहान मुझसे कहीं ज्यादा विनम्र है. घर पर हम उसे 'जेन बॉय' कहते हैं. उसका माइंडसेट वैसा ही है. वो बहुत शांत रहता है, घबराता नहीं है. शायद इसलिए क्योंकि वो अभी सिंगल है. एक बार पिता बन गया, तो चीजें बदल जाएंगी. जब शादी हो जाती है और बच्चे आ जाते हैं, तो जिंदगी में सब कुछ बदल जाता है.
सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि अहान को 'बॉर्डर 2' साइन करने की वजह से मौके गंवाने पड़े. एक्टर ने बताया, उसे फिल्मों से हटा दिया गया और फिर इल्जाम लगाया गया. अफवाहें फैलाई गईं कि वो महंगे बॉडीगार्ड्स लेकर आता है, और पेड आर्टिकल्स पब्लिश किए गए.
कंफर्म किया बेटे का ब्रेकअप अहान को सिंगल बताकर सुनील शेट्टी ने कंफर्म दिया कि उनके बेटे का तान्या श्रॉफ से ब्रेकअप हो चुका है. पहले अहान फैशन डिजाइनर तान्या को डेट कर रहे थे. तान्या शेट्टी फैमिली की हर खुशी में शामिल होती थीं. इनका रिश्ता 11 साल बाद नवंबर 2023 के आसपास टूटा था. दोनों बचपन के दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़े हैं.
हालांकि, अहान और तान्या ने कभी अपने ब्रेकअप पर बात नहीं की.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










