
फरीदा जलाल को पसंद नहीं आई आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'? बोलीं- बेहतर कर सकते थे
AajTak
आर्यन खान की व्यंग्यात्मक कॉमेडी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', 18 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी. दर्शकों के बीच ये तेजी से लोकप्रिय हो गई. इसे IMDb पर 2025 की सबसे पॉपुलर इंडियन सीरीज का खिताब भी मिला था.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन ने 2025 में अपना डेब्यू किया था. आर्यन, पिता की तरह एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर बने हैं. उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' बनाई थी. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर तंज करती इस वेब सीरीज को बढ़िया रिव्यू मिले थे. दर्शकों संग सितारों ने भी इसे पसंद किया. शाहरुख के परिवार से लंबे समय से जुड़ी वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने अब आर्यन खान की सीरीज पर अपनी राय रखी है.
आर्यन की सीरीज पर आया फरीदा जलाल का रिएक्शन
आर्यन खान की व्यंग्यात्मक कॉमेडी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', 18 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी. दर्शकों के बीच ये तेजी से लोकप्रिय हो गई. इसे IMDb पर 2025 की सबसे पॉपुलर इंडियन सीरीज का खिताब भी मिला था. आर्यन के इंडस्ट्री में आने पर फरीदा जलाल ने कहा, 'वेलकम होम! यहीं के तो हैं, और कहां जाएंगे?' उनका यह बयान आर्यन के लिए प्रोत्साहन भरा था, जिसमें उन्होंने आर्यन के फिल्मी परिवार से जुड़े होने को स्वीकार किया.
सीरीज देखने के बाद 76 साल की फरीदा जलाल का रिएक्शन कैसा था? इसके बारे में उन्होंने कहा कि आर्यन के और बेहतर काम करने की गुंजाइश है. फरीदा ने कहा, 'हां, मैंने देखी. ठीक था, ओके था. वो इसे और बेहतर कर सकते थे, लेकिन अच्छा तो था.'
हिट हुई थी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
फरीदा जलाल का शाहरुख खान के साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है. दोनों ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है. दूसरी ओर, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक व्यंग्यात्मक सीरीज है, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स की संघर्षों पर गहराई से रोशनी डालती है. सीरीज में बैकस्टेज के पॉलिटिक्स और सर्वाइवल की कहानी को दिखाया गया है, जिसने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. इसके कारण यह क्रिटिकल और पॉपुलर दोनों स्तर पर सफल रही.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










