
'जॉन को नहीं आती थी एक्टिंग, होशियारी से छिपाया', बोलीं 'धूम' एक्ट्रेस रिमी सेन
AajTak
जॉन अब्राहम की को-स्टार रहीं रिमी सेन ने एक्टर को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने जॉन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें शुरू में एक्टिंग नहीं आती थी. वो अपनी इस कमजोरी को बेहद होशियारी से छिपाते थे, जिससे उनपर कोई सवाल ना उठे.
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम पिछले 20 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद हैं. वो अपने किलर लुक्स से कई फीमेल फैंस के फेवरेट हैं. साल 2004 में आई 'धूम' ने उन्हें पोस्टर बॉय बनाया, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी. जॉन को एक्शन फिल्मों में देखना काफी पसंद किया जाने लगा.
जॉन की तारीफ में क्या बोलीं रिमी सेन?
हाल ही में जॉन की फिल्म 'धूम' की एक्ट्रेस रिमी सेन ने एक्टर को लेकर एक बयान दिया है. रिमी, जो अब दुबई में एक रियल एस्टेट बिजनेस संभालती हैं, उन्होंने अपने पॉडकास्ट के दौरान जॉन की तारीफ की है. रिमी ने कहा कि एक्टर को शुरुआत में एक्टिंग नहीं आती थी. लेकिन उन्होंने इसे बेहद होशियारी से छिपाया और इसपर काम किया.
बिल्डकैप्स संग बातचीत में रिमी ने कहा, 'एक इंसान अपनी अच्छी बातों पर फोकस करता रहता है, लेकिन जो शख्स अपनी कमजोरी को अच्छे से पहचान लेता है कि ये मेरी समस्या है और उसपर मेहनत करता है, वो बहुत आगे निकल जाता है. सबसे अच्छा उदाहरण है जॉन अब्राहम. उनकी शुरुआत में वो सिर्फ मॉडल थे. एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती थी. लोग उनकी एक्टिंग की बहुत बुराई करते थे, बातें बनाते थे. लेकिन जॉन ने कुछ नहीं कहा, चुपचाप सुना.'
'उन्होंने ऐसे रोल चुने जिसमें ज्यादा एक्टिंग करने की जरूरत ना पड़े, ज्यादातर एक्शन फिल्में ही कीं. वो ऐसे-ऐसे काम करता थे जिससे वो अच्छा लगें, ताकि लोग ये ना पूछें कि वो क्या कर रहे हैं वो सच में बहुत समझदार एक्टर थे, ऐसा कहना पड़ेगा. फिर जब वो पॉपुलर हो गए, लोग उन्हें पहचानने लगे, तो धीरे-धीरे करते-करते इंसान एक्टिंग तो सीख ही जाता है ना. कुछ वक्त के बाद आपको कैमरे के सामने एक्सपीरियंस हो ही जाता है.'
क्यों रिमी के मुताबिक स्मार्ट एक्टर हैं जॉन?

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











