
गर्लफ्रेंड गौरी संग नए घर में रहेंगे आमिर खान, कर ली तीसरी शादी! बोले- मेरे दिल में...
AajTak
आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दोनों साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन शादी को लेकर आमिर का बयान चर्चा में है.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब खबर है कि वे मुंबई में एक नए, शानदार घर में साथ रहने लगे हैं. आमिर अक्सर गौरी के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं. कई मौकों पर वो हाथ में हाथ डाले साथ नजर आते हैं. आमिर का कहना है कि वो गौरी से पहले ही अपने मन में शादी कर चुके हैं.
गौरी संग रहेंगे आमिर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घर आमिर के परिवार के बाकी सदस्यों के घर से ज्यादा दूर नहीं है. इस बारे में पूछे जाने पर आमिर खान ने कहा- यह सब उस समय हो रहा है, जब मेरी प्रोडक्शन फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ रिलीज होने वाली है. इसलिए इस वक्त सब कुछ थोड़ा पागलपन जैसा है.
आमिर ने आगे कहा कि भले ही वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं, लेकिन अभी शादी करने का कोई तात्कालिक प्लान नहीं है. उन्होंने कहा कि वह अपने दिल में गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं, लेकिन इसे कानूनी रूप से कब करेंगे, इस पर अभी फैसला नहीं लिया है.
आमिर ने कहा- गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत गंभीर हैं और पूरी तरह कमिटेड हैं. हम पार्टनर हैं और साथ हैं. शादी की बात करें तो मेरे दिल में मैं उनसे पहले ही शादी कर चुका हूं. अब इसे औपचारिक रूप देंगे या नहीं, यह आगे चलकर तय करेंगे.
कब किया था रिश्ता पब्लिक?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












