
शाहिद-तृप्ति को आने में हुई देरी, 'ओ रोमियो ट्रेलर' इवेंट छोड़कर चले गए नाना पाटेकर!
AajTak
ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च में उस वक्त हंगामा मच गया जब नाना पाटेकर एक घंटे इंतजार के बाद इवेंट छोड़कर चले गए. विशाल भारद्वाज के बयान और सोशल मीडिया रिएक्शन ने मामले को और चर्चा में ला दिया.
ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से सीनियर एक्टर नाना पाटेकर नाराज होकर चले गए. इतने खफा हुए डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को मंच से खुद ही सफाई देनी पड़ी. विशाल ने नाना को 'बुली' बताते हुए अपनी बात कही. आखिर इसकी वजह क्या थी आपको बताते हैं.
‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से बीच में ही बाहर चले गए. नाना इस फिल्म के अहम कलाकारों में से एक हैं. वह तय समय पर सबसे पहले इवेंट में पहुंचने वाले सितारों में शामिल थे. लेकिन जब उन्हें अपने को-स्टार्स शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के आने का एक घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा, तो नाना का धैर्य जवाब दे गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना बिना देर किए इवेंट छोड़कर चले गए. यह घटना देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई, जिसके बाद निर्देशक विशाल भारद्वाज को मंच से इस पर सफाई देनी पड़ी.
‘नाना एक शरारती बुली हैं’
लाइव इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा- नाना यहां से जा चुके हैं, फिर भी मैं उनके बारे में बात करना चाहूंगा. नाना क्लास के सबसे शरारती बच्चे जैसे हैं- जो लोगों को परेशान भी करते हैं और सबसे ज्यादा मनोरंजन भी. मैं उन्हें पिछले 27 सालों से जानता हूं, लेकिन यह हमारी पहली साथ की फिल्म है. अगर वह यहां होते तो अच्छा लगता. लेकिन हमने उन्हें एक घंटे इंतजार करवाया, इसलिए उन्होंने अपने खास अंदाज में खड़े होकर इवेंट छोड़ दिया. हमें इसका बुरा नहीं लगा, क्योंकि यही नाना पाटेकर की पहचान है.
यूजर्स ने किया नाना का समर्थन

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












