
Oscar Nomination 2026: रेस से बाहर हुई होमबाउंड, टूटीं फैन्स की उम्मीद
AajTak
करण जौहर की फिल्म 'होमबाउंड' ऑस्कर्स 2026 के लिए नॉमिनेट होने से चूक गई. आखिरी राउंड में फिल्म को अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया. फैंस इस न्यूज से काफी निराश होंगे.
'ऑस्कर्स 2026' की फाइनल नॉमिनेश लिस्ट सामने आ चुकी है. दुनियाभर से चुनी गईं कुछ बेहतरीन फीचर फिल्में इस साल अकैडमी अवॉर्ड्स जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती दिखेंगी. हालांकि इसमें भारत की ओर से चुनी गई 'होमबाउंड' अपनी जगह बनाने में नाकामयाब हुई. अंतिम राउंड में फिल्म को ऑस्कर के नॉमिनेशन से बाहर होना पड़ा.
ऐसी थी करण जौहर की फिल्म 'होमबाउंड' की जर्नी
फिल्म 'होमबाउंड' की जर्नी इंटरनेशनल लेवल पर काफी शानदार रही है. इसने इंडिया में रिलीज होने से पहले कई सारे फिल्म फेस्टिवल्स में भाग लिया था. कांस, टोरंटो, मेलबर्न जैसे शहरों में हुए फिल्म फेस्टिवल्स में 'होमबाउंड' का जलवा देखा गया. वहां फिल्म ने अपने नाम कई अवॉर्ड्स भी किए. बहुत सारे हॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की.
ऑस्कर्स 2026 के लिए 'होमबाउंड' ने बेहद लंबा सफर तय किया. इस दौरान फिल्म मेकर करण जौहर को काफी पैसा भी खर्चा करना पड़ा था. हालांकि उन्हें इस फिल्म पर पूरा भरोसा रहा. उन्होंने डायरेक्टर नीरज घेवान के साथ मिलकर इस फिल्म में क्रिएटिवली काफी काम किया.
थिएटर्स में नहीं, ओटीटी पर दिखा 'होमबाउंड' का जलवा
'होमबाउंड' इंडिया में जब थिएटर्स में लगी, तो ये उतना बिजनेस नहीं कर पाई जितनी इससे उम्मीदें थीं. फिल्म का कलेक्शन काफी खराब था. लेकिन जब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई, तब इसे और पहचान मिलनी शुरू हुई. लोगों ने इसकी कहानी और एक्टिंग की जमकर तारीफ की.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











