
रियल एस्टेट 'क्वीन' बनीं रिमी सेन, बॉलीवुड से दूरी पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- आज भी सलमान-शाहरुख...
AajTak
हंगामा और धूम फेम रिमी सेन ने बॉलीवुड छोड़ने की असली वजह बताई है. अब दुबई में रियल एस्टेट बिजनेस चला रहीं रिमी का बदला लुक भी चर्चा में है. इंडस्ट्री को मेल डॉमिनेटिंग बताते हुए उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में करियर ज्यादा लंबा नहीं होता, खासकर महिलाओं के लिए.
‘हंगामा’, ‘धूम’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं एक्ट्रेस रिमी सेन कभी हर घर में पहचाना जाने वाला नाम थीं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रिमी, जिन्हें आखिरी बार साल 2011 की फिल्म ‘शागिर्द’ में देखा गया था, अब दुबई में रह रही हैं और वहां रियल एस्टेट का बिजनेस चला रही हैं.
बिल्डकैप्स रियल एस्टेट LLC के पॉडकास्ट में रिमी ने खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा. उन्होंने इसकी वजह फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के करियर की कम उम्र को बताया. हालांकि, इस पॉडकास्ट के बाद फैंस सबसे ज्यादा इस बात पर चर्चा करते नजर आए कि रिमी अब पहले जैसी पहचान में नहीं लगतीं.
रिमी सेन ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?
रिमी ने बताया कि उन्होंने एक्टिंग से बिजनेस में जाने की प्लानिंग पहले ही कर ली थी. इंडस्ट्री को मेल डॉमिनेटिंग बताते हुए उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में करियर ज्यादा लंबा नहीं होता, खासकर महिलाओं के लिए. यह पुरुषों का दबदबा वाला फील्ड है. आज भी सलमान खान और शाहरुख खान वहां इतने सालों से राज कर रहे हैं. करीब 25–30 साल हो चुके हैं.
रिमी ने आगे कहा- जो हीरोइनें कभी उनके साथ काम करती थीं, आज वो सपोर्टिंग रोल या उनकी मां का किरदार निभा रही हैं. इसलिए मैंने पहले ही तय कर लिया था कि कुछ समय काम करूंगी, फिल्में और इवेंट्स करूंगी, जितना हो सके उतना पैसा कमाऊंगी और फिर प्रोडक्शन में जाऊंगी.
'मैंने ‘बुधिया सिंह’ (2016) प्रोड्यूस की, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला. लेकिन उसके बाद मैं बिजनेस में आ गई. अब मैं ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं. कैमरे के सामने रहने का दबाव नहीं है और समय भी बर्बाद नहीं होता. आखिर में आर्थिक सुरक्षा और आजादी सबसे जरूरी होती है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












