
'बेड गीला...', गुस्से में क्या करती हैं पत्नी ट्विंकल खन्ना? अक्षय कुमार ने TV पर खोली पोल
AajTak
अक्षय कुमार ने नए रियलिटी शो ‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के प्रोमो में पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर मजेदार खुलासा किया है. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अक्षय ने बताया कि जब ट्विंकल गुस्से में होती हैं तो कैसे उन्हें परेशान करती हैं.
एक्टर अक्षय कुमार एक नए रियलिटी शो ‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के होस्ट के तौर पर टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. शो का पहला एपिसोड काफी मनोरंजक होने वाला है, जिसमें रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और श्रेयस तलपड़े खास मेहमान के रूप में नजर आएंगे और मजेदार गेम खेलते दिखेंगे. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना को लेकर एक मजेदार खुलासा भी किया है.
अक्षय कुमार ने बताया, गुस्से में ट्विंकल क्या करती हैं
प्रोमो की शुरुआत में अक्षय, रितेश से पूछते हैं- तेरी शादी को कितने साल हो गए हैं? इस पर रितेश बताते हैं कि उन्होंने जेनेलिया को 10 साल तक डेट किया और उन्हें शादी के 14 साल हो चुके हैं. इसके बाद अक्षय कहते हैं कि उन्हें शादी के 25 साल हो चुके हैं और वह पत्नी से माफी मांगना सीखने की फ्री सलाह देते हैं. इस पर जेनेलिया मजाक में कहती हैं- वो (रितेश) सॉरी देशमुख हैं.
इसके बाद अक्षय ने ट्विंकल को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा- मेरी बीवी थोड़ी अलग है. जब मेरी बीवी मुझसे नाराज होती है, तो मुझे पता है कब चलता है? जब मैं सोने जाता हूं. क्योंकि जब मैं सोने जाता हूं, तो मेरे साइड का बिस्तर गीला होता है. उस पर पानी डाल दिया होता है. अक्षय की यह बात सुनकर रितेश और जेनेलिया हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी 17 जनवरी 2001 को एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे. दोनों के दो बच्चे हैं- बेटा आरव और बेटी नितारा. यह कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है, जिसमें उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है.
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










