
'मुझे मिष्टी दोई पसंद', कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी के साथ की फ्लर्टिंग, सामने आया प्रोमो
AajTak
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में रानी मुखर्जी आने वाली हैं. उनकी नई फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज होनी है, जिसे प्रमोट करने वो शो में पहुंची. वहां कॉमेडियन ने उनके साथ ढेर सारी मस्ती की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक लंबे वक्त के बाद दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. उनकी आखिरी फिल्म 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे' साल 2023 में आई थी. जिसके बाद अब वो अपने हिट किरदार शिवानी शिवाजी रॉय से लौट रही हैं. रानी की फिल्म 'मर्दानी 3' जल्द रिलीज होगी, जिसके लिए वो कपिल शर्मा के शो में पहुंची हैं.
कपिल शर्मा के शो पर रानी मुखर्जी
कॉमेडियन कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रानी मुखर्जी नजर आती हैं. शो में उनका शानदार तरीके से स्वागत किया जाता है. प्रोमो में रानी और कपिल शर्मा के बीच ढेर सारे मस्ती-मजाक वाले मोमेंट्स नजर आते हैं. दोनों एक-दूसरे संग फ्लर्ट करते दिखते हैं.
रानी कहती हैं कि उन्हें पंजाबी लोगों से बहुत प्यार है, जिसके जवाब में कपिल कहते हैं कि उन्हें भी मिष्टी दोई अच्छी लगती है. आगे कॉमेडियन रानी की खूबसूरती पर कुछ बातें कहते हैं. वो अपने मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि एक्ट्रेस को भगवान ने बहुत तसल्ली से बनाया होगा. मगर उनके केस में भगवान ने जल्दी दिखाई.
कपिल और रानी की मस्ती
कपिल शर्मा ने आगे रानी मुखर्जी से थोड़ा पर्सनल सवाल भी पूछा. उन्होंने ये जानने की कोशिश की कि पूरी दुनिया को रोमांस सिखाने वाले आदित्य चोपड़ा ने खुद रानी को किस तरह प्रपोज किया था? इस सवाल पर रानी ने कहा कि वो ये बातें टीवी पर नहीं बता सकेंगी. लेकिन कपिल ने अपने मस्ती भरे अंदाज में कहा कि वो जो बातें टीवी पर कहीं जाए, वो जानने में दिलचस्पी रखते हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










