
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का इस एक राशि पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव, पूरे 1 महीने रहेगा असर
AajTak
17 फरवरी यानी कल सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 56 मिनट तक रहने वाला है. इस सूर्य ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर ही होगा और यह प्रभाव लगभग एक महीने तक बना रहेगा.
Surya Grahan 2026: यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. 17 फरवरी यानी कल सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण दोपहर 03.17 बजे से लेकर शाम 07.56 बजे तक रहने वाला है. ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस सूर्य ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर ही होगा और यह प्रभाव लगभग एक महीने तक बना रहेगा. इसलिए कुंभ राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के एक महीने बाद तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
पेशेवर जीवन कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या दबाव की स्थिति बन सकती है. वरिष्ठों के साथ मतभेद बढ़ेंगे. अतिरिक्त जिम्मेदारियों से तनाव बढ़ सकता है. नई योजनाओं को सलाह-परामर्श के बाद ही आगे बढ़ाएं. धैर्य और रणनीति से काम लेने वालों को जरूर कामयाबी मिलेगी. जो लोग नौकरी, व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल नहीं है.
आर्थिक स्थिति आर्थिक पक्ष में अनिश्चितता बनी रहेगी. आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. रुपया-पैसा वापस मिलने में आपको देरी हो सकती है. निवेश के मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. ग्रहण के आस-पास बड़े वित्तीय निर्णय या कोई बड़ा कार्य शुरू करने से बचें. इस अवधि में धन की बचत करना आपके लिए जरा मुश्किल रहेगा.
निजी और पारिवारिक जीवन निजी और पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. रिश्तों में गलतफहमी या संवाद की कमी से दूरी बढ़ सकती है. ऐसे समय में संयमित भाषा और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन बना रहेगा और संबंधों में मधुरता लौट सकती है.
स्वास्थ्य स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह ग्रहण आपके लिए अनुकूल नहीं दिख रहा है. थकान, तनाव या अनियमित दिनचर्या गंभीर चरण से होकर गुजरेंगी. नींद की कमी और मानसिक चिंता से जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा. योग, ध्यान और संतुलित आहार आपके तनाव, चिंता को ट्रिगर करने का काम करेगा. चोट-दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना दिख रही है. सावधान रहना होगा.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









