
Surya Grahan 2026: कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण, 37 साल बाद दुर्लभ संयोग! 4 लकी राशियों को लाभ ही लाभ
AajTak
17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है, जो दोपहर 3:26 से शाम 7:57 तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण पर 37 साल बाद एक एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो 4 राशियों को लाभान्वित कर सकता है.
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है. सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, 37 साल बाद कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण के साथ-साथ राहु-बुध-शुक्र-चंद्रमा का चतुर्ग्रही योग भी रहेगा. इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 1989 में बना था. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह अद्भुत संयोग चार राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
मेष राशि (Mesh Rashi) साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए लाभकारी दिखाई दे रहा है. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. कारोबार करने वालों का मुनाफा बढ़ेगा. आय में तेजी आने के संकेत हैं. व्यय यानी खर्च भी कम होंगे. घर में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहेगी. आपको कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है.
मिथुन राशि (Mithun Rashi) करियर में उन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. रुपया-पैसा बढ़ेगा. खर्च थोड़ा बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन आय के साधनों में कोई कमी नहीं होगी. निवेश के योजनाएं लाभान्वित करेंगी. खेल या प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. सेहत में सुधार आएगा.
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं. नई नौकरी मिलने में आसानी होगी. नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा. वाहन या संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. किसी बड़े संकट से बचाव संभव है. चोट-दुर्घटना से बचे रहेंगे.
धनु राशि (Dhanu Rashi) यह ग्रहण आपके भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. धन लाभ के योग बनेंगे और परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा. आप किसी मजबूत व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं, जो आगे चलकर आपके बड़े काम आ सकता है. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. घर या जमीन खरीदने के अवसर भी मिल सकते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









