
वायरल हुआ दिव्यांग लड़की का ये वीडियो... कुमार विश्वास, सोनू सूद, मैथिली ठाकुर ने मांगा पता!
AajTak
सोशल मीडिया पर गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की दिव्यांग छात्रा सोनी कुमारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बिना व्हीलचेयर के करीब 2 किलोमीटर दूर स्कूल जाती दिखाई देती है. आर्थिक तंगी और पिता के न होने के कारण उसकी मां मजदूरी कर परिवार चला रही है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की एक दिव्यांग लड़की दिखाई दे रही है, जो बेहद मुश्किल हालात के बावजूद पढ़ाई के लिए रोज स्कूल जाती है. बताया जा रहा है कि लड़की का नाम सोनी कुमारी है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनी कुमारी बिना किसी सहारे के बड़ी मुश्किल से स्कूल पहुंचने की कोशिश करती है.उसका स्कूल गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर है और वह रोज इसी तरह संघर्ष करते हुए वहां तक पहुंचती है. सोनी के पिता नहीं हैं और उसकी मां मजदूरी करके घर चलाती है. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके पास व्हीलचेयर या ट्राइसाइकिल जैसी कोई सुविधा भी नहीं है.
मैथिली ठाकुर ने इस वीडियो को री-ट्वीट बताया जा रहा है कि सोनी के लिए कई बार व्हीलचेयर दिलाने के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक उसे कोई मदद नहीं मिल पाई. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ी और बड़ी संख्या में यूजर्स उसकी मदद के लिए आगे आने लगे. इस मामले ने कई चर्चित लोगों का भी ध्यान खींचा. प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए जिला प्रशासन से बच्ची की जानकारी मांगी. बाद में उन्होंने बताया कि उनकी पवन कुमार सिन्हा से फोन पर बात हुई है और प्रशासन ने जल्द ही सोनी को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

LPG सिलेंडर की किल्लत देश में बढ़ती जा रही है. मार्केट में इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकर भी आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. ऐसे में सोलर कुकिंग एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. Indian Oil ने हाल ही में अपना पेज अपडेट करके Surya Nutan Solar स्टोव के बारे में जानकारी ऐड की है. इसके जरिए बिना बिजली और गैस के ही खाना बनाया जा सकता है. लेकिन सवाल ये है कि ये कितना प्रैक्टिकल है और उपलब्धता है भी या नहीं.












