
Survey: 14 फीसदी लोगों ने टमाटर खाना कर दिया बंद, 46% ने 150 रुपये में खरीदा 1 Kg
AajTak
देश में टमाटर की कीमतों को लेकर हर ओर चर्चा जारी है, रिटेल मार्केट में इसका भाव (Tomato Price) 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. बीते डेढ़ महीने में जिस तेजी से टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं, उससे लोगों ने इससे दूरी बना ली है.
पिछले तीन हफ्तों में देश के अलग-अलग शहरों में टमाटर की कीमतों (Tomato Price) में कई गुना उछाल आया है. इसकी वजह से आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया. लोकलसर्किल के सर्वे में टमाटर की खरीदारी और इसकी खपत पर एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है. सर्वे में कहा गया है कि 46 फीसदी परिवार अब टमाटर के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक का भुगतान कर रहे हैं. वहीं 14 फीसदी परिवारों ने टमाटर खरीदने ही बंद कर दिए हैं और 68 फीसदी ने तो इसका इस्तेमाल ही कम कर दिया है.
अचानक से बढ़ी टमाटर की कीमत
राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें 24 जून को 20-30 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं. यहां तक कि कुछ किस्मों या अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर का भाव 220 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. अन्य शहरों में और तमिलनाडु और केरल जैसे देश के कुछ राज्यों में टमाटर की कीमत अब भी 180 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है. टमाटर की कुछ किस्में और भी महंगी बिक रही हैं.
उदाहरण के लिए कुछ शहरों में 'देसी' टमाटरों की कीमतें 180-250 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं. जबकि संकर और हरी किस्में सस्ती हैं. कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 150 से 180 रुपये प्रति किलोग्राम की रेंज में हाइब्रिड और हरी किस्म की टमाटर बेच रहे हैं.
दिल्ली में सस्ती दर पर बिकना शुरू हुआ टमाटर
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एNCCF) को प्रमुख उपभोग केंद्रों में एक साथ वितरण के लिए टमाटर की खरीद तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है. हालांकि, उपलब्धता सीमित होने के बावजूद, दिल्ली में शुक्रवार (14 जुलाई) से टमाटर 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकना शुरू हो गया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











